English Grammar: Models के उपयोग के नियम (उदाहरण सहित हिंदी में व्याख्या) मॉडल्स (Modals) क्या होते हैं? मॉडल्स (Modals) अंग्रेजी व्याकरण में सहायक क्रियाओं (Auxiliary Verbs) का एक प्रकार होते हैं, जो मुख्य क्रिया के साथ प्रयोग किए जाते हैं। यह वाक्य के भाव या अर्थ को स्पष्ट करते हैं, जैसे कि अनुरोध, संभावना, क्षमता, अनुमति, सलाह, या कर्तव्य। सामान्यतः इस्तेमाल किए जाने वाले मॉडल्स हैं - can, could, may, might, must, shall, should, will, would, और ought to। मॉडल्स के उपयोग के नियम और उदाहरण 1. Can (सकता है / सकती है / सकते हैं) Can का उपयोग क्षमता, अनुमति और संभावना के लिए किया जाता है। क्षमता: जब कोई व्यक्ति या वस्तु किसी कार्य को करने में सक्षम हो। Example: I can swim. मैं तैर सकता हूँ। She can speak English. वह अंग्रेजी बोल सकती है। अनुमति: जब किसी से अनुमति प्राप्त करने या देने की बात हो। Example: Can I go to the park? क्या मैं पार्क जा सकता हूँ? You can leave early today. तुम आज जल्दी जा सकते हो। संभावना: जब किसी कार्य के होने की संभावना हो। Example: It can ...
Comments
Post a Comment